Vaishnava Songs
नंदग्राम धाम
नंदग्राम धाम वैष्णव भजन · nandgramdham.org/songs/hi

देख देख देख नित्यानन्द

Read in English

दिखाएँ
टेक्स्ट
देख देख देख नित्यानन्द भुबन-मोहन-रूप प्रेम-आनन्द
अर्थ

देखो! देखो! देखो नित्यानन्द प्रभु को! उनका सुन्दर रूप सभी लोकों को मोहित करता है। वे प्रेम के आनन्द से भरे हैं।

प्रेम-दाता मोर निता-इ-चान्द जग-जने दे-इ प्रेमेर फान्द
अर्थ

मेरे निताईचाँद प्रेम के दाता हैं। उन्होंने संसार के सभी जीवों को पकड़ने के लिये प्रेम का जाल बिछाया है।

निता-इर बरण कनक-चाम्पा बिधि दियाछे रूप अञ्जलि मापा
अर्थ

निताई का रंग सुवर्ण-चम्पा के फूल के समान तेजोमय है। ब्रह्मा हाथ जोड़कर उनके समीप आते हैं।

देखिते निता-इ सबा-इ धाय धरिया कोल दिते सबारे बोलाय
अर्थ

लोगों को देखकर निताई प्रभु उनकी ओर दौड़ते हैं। वे उन्हें गले लगा लेते हैं और हर एक से बात करते हैं।

निता-इ बले सबे मिलि बल गौर-हरि हरि बलि धा-ओल ऊर्ध्व-बाहु करि
अर्थ

निताई कहते हैं, 'सब लोग मिलकर गौरहरि का नाम बोलो।' 'हरि!' पुकारते हुए और दोनों बाहें उठाकर निताई प्रभु लोगों की ओर दौड़ पड़े।

नाचत निता-इ गौर-रसे बञ्चित रहल राधाबल्लभ दासे
अर्थ

गौर-रस का आस्वादन करते हुए निताई नाचते हैं। केवल राधावल्लभ दास इस प्रेम-रस के आस्वादन से वंचित रह गये।

यह भजन यहाँ भी है