वन्दे कृष्ण नन्द कुमार
सुनें
3 रिकॉर्डिंगगोविन्द हरि की जय हो, गोपाल हरि की जय हो! जय हो, जय हो भगवान हरि की!
मैं सर्व-आकर्षक भगवान कृष्ण की वन्दना करता हूँ, जो नन्द महाराज के तरुण पुत्र हैं। नन्द महाराज के तरुण पुत्र गोपियों के मदन (कामदेव) हैं। गोपियों के मदन का रूप अत्यन्त मनोहर है। जिनका रूप मनोहर है, वे ही नन्द महाराज के तरुण पुत्र हैं।
जय हो, जय हो भगवान हरि की! जय हो उन प्रभु की जो पतितों पर अत्यन्त दयालु हैं!
जय हो, जय हो भगवान हरि की! जय हो गोविन्द हरि की, जो गौओं को आनन्द देने वाले हैं, जय हो गोपाल हरि की, जो गौओं की रक्षा करने वाले हैं!
जय हो राम हरि की, जय हो कृष्ण हरि की! जय हो, जय हो माता शची के पुत्र, गौरवर्ण गौर हरि की!
गोविन्द हरि की जय हो, गोपाल हरि की जय हो! जय हो, जय हो भगवान हरि की!
ऑडियो के लिए आभार: इस्कॉन डिज़ायर ट्री। सभी भक्त गायकों की जय।