Vaishnava Songs
नंदग्राम धाम
नंदग्राम धाम वैष्णव भजन · nandgramdham.org/songs/hi
दिखाएँ
टेक्स्ट
1 टेक
मरि या-इ एमन निता-इ केन ना भजिल हरि हरि धिक् आरे कि बुद्धि लागिल मोरे हते निधि पा-इया हारा-इल
अर्थ

हाय! हाय! ऐसे निताई की भक्ति मैंने क्यों नहीं की? हाय, धिक्कार है मुझ पर! मुझे क्या सूझी थी? हाथ में अनमोल खजाना पाकर भी मैंने उसे खो दिया।

एमन दयार सिन्धु पतित जनार बन्धु त्रि-भुबने आर देखि ना-इ अबधूत-बेशे फिरि जीबे दिल नाम हरि हासे नाचे कान्दे आरे भा-इ
अर्थ

वे करुणा के सागर हैं, पतितों के बन्धु हैं। तीनों लोकों में मैंने उनके समान कभी कोई नहीं देखा। अवधूत के वेश में घूमते हुए वे जीवों को हरि-नाम प्रदान करते हैं। हे मेरे भाइयों, वे हंसते हैं, नाचते हैं, और रोते भी हैं।

निता-इर प्रताप हेरि यम काम्पे थरहरि पाछे तार अधिकार याय पापी तापी यत छिल निता-इ सब निस्तारिल एडा-इल शमनेर दाय
अर्थ

निताई का प्रताप देखकर यमराज भय से कांप उठते हैं, क्योंकि उनका सारा अधिकार जाता रहता है। जो भी पापी-तापी थे, निताई ने उन सबका उद्धार कर दिया, और उन्हें यमराज के दंड से बचा लिया।

हरे कृष्ण हरि-नाम बले निता-इ अबिश्राम भये शमन दूरे पला-इल मोहन मदेते अन्ध बिषये रहिल बन्ध निता-इ भजिते ना पा-इल
अर्थ

निताई निरन्तर हरे कृष्ण महामंत्र का जाप करते हैं, जिससे भयभीत यमराज दूर भाग जाते हैं। मोहमाया से अंधे मोहनदास विषयों में बंधे ही रह गए। हा! वे निताई की भक्ति नहीं कर सके।