श्री कृष्ण चैतन्य जय पतित पाबन
पतितों को पावन करने वाले श्री कृष्ण चैतन्य की जय हो! कलियुग में उन्होंने नाम-संकीर्तन आन्दोलन प्रकट किया, जिसमें भगवान कृष्ण के पवित्र नामों का कीर्तन होता है।
अधमों का उद्धार करने वाले प्रभु नित्यानन्द की जय हो। दीन-हीन पतित लोगों को देखकर उन्होंने उन पर दया की।
भक्तों के प्राण, प्रभु अद्वैतचन्द्र की जय हो! वे भगवान चैतन्य को इस संसार में ले आए।
भगवान के निजी पार्षद भक्तों की जय हो, जय हो। उन्होंने पतित जीवों का उद्धार किया। अब मैं प्रार्थना करता हूँ कि वे संकर्षण दास का उद्धार करें।
इस भजन के बारे में
- रचयिता
- संकर्षण दास
- पद
- 4