Vaishnava Songs
नंदग्राम धाम
नंदग्राम धाम वैष्णव भजन · nandgramdham.org/songs/hi

सुनें

8 रिकॉर्डिंग
दिखाएँ
टेक्स्ट
अनादि' करम-फले, पडि' भवार्णर जले, तरिबारे ना देखि उपाय एइ विषय-हलाहले, दिवा-निशि हिया ज्वले, मन कभु सुख नाहि पाय
अर्थ

अनादि कर्मों के फलस्वरूप मैं इस भव-सागर के जल में गिर पड़ा हूँ, और उससे निकलने का कोई उपाय मुझे नहीं दिखता। दिन-रात इन सांसारिक विषयों के विष से मेरा हृदय जलता रहता है, और मेरे मन को कभी शान्ति नहीं मिलती।

आशा-पाश-शत-शत, क्लेश देय अविरत, प्रवृत्ति-ऊर्मिर ताहे खेला काम-क्रोध-आदि छय, बाटपाडे देय भय, अवसान होइलो आसि' बेला
अर्थ

सुख के लिये मैं सैकड़ों-हजारों योजनाएँ बनाता रहता हूँ, परन्तु ये सभी योजनाएँ मुझे निरन्तर कष्ट ही देती हैं। सचमुच, इस संसार-सागर की लहरें मुझे बार-बार पटकती रहती हैं। इसके अतिरिक्त काम, क्रोध आदि छह डाकू मुझे सदा भयभीत करते रहते हैं, और इस प्रकार मेरा जीवन अन्त की ओर बढ़ता जा रहा है।

ज्नान-कर्म-ठग दुइ, मोरे प्रतारीय लोइ, अवशेषे फेले सिन्धु-जले ए हेनो समये, बन्धु, तुमि कृष्ण कृपा-सिन्धु, कृपा कोरि' तोलो मोरे बले
अर्थ

ज्ञान और कर्म, ये दो ठग मुझे छलकर, भ्रमित करके, अन्त में दुःख के सागर में फेंक चुके हैं। हे कृष्ण, ऐसी स्थिति में तुम ही मेरे एकमात्र मित्र हो, हे कृपा के सागर! इस भव-सागर से निकलने की मुझमें कोई शक्ति नहीं है, इसलिये मैं तुम्हारे चरणों में यही प्रार्थना करता हूँ कि तुम कृपा करके अपने बल से मुझे इस दुःख-सागर से उठा लो।

पतित-किङ्करे धरि', पाद-पद्म-धुलि करि', देहो भक्तिविनोद आश्रय आमि तव नित्य-दास, भुलिया मायार पाश, बद्ध हो'ये आछि दयामय
अर्थ

अपने इस पतित सेवक को कृपा करके उठा लो, और अपने चरण-कमलों की धूलि के एक कण के समान मुझे स्थान दो। इस भक्तिविनोद को अपने श्रीचरणों में शरण दो। मैं तुम्हारा नित्य दास हूँ, परन्तु न जाने कैसे मैं तुम्हें भूल गया और माया के इस बन्धन में फँस गया हूँ। हे दयामय! कृपया मेरी रक्षा करो।

यह भजन यहाँ भी है

ऑडियो के लिए आभार: इस्कॉन डिज़ायर ट्री, इस्कॉन भक्त। सभी भक्त गायकों की जय।