धर्म पथे थाकि' कोरो जीवन जापन, भाइ
हे मेरे प्रिय भाइयों! धर्म के सच्चे मार्ग पर चलते हुए अपना जीवन बिताओ। सदा हरिनाम का जप करो, क्योंकि हरि के अतिरिक्त तुम्हारा कोई मित्र नहीं है।
जो भी उपयुक्त हो वह जीवन-वृत्ति अपनाकर सच्चाई से अपना जीवन चलाओ। अपने मुख से सदा 'हरि हरि' बोलते रहो, मैं तुमसे केवल यही भिक्षा माँगता हूँ।
गौरांग के चरणों में मन लगाओ, अन्य सब इच्छाएँ त्याग दो, और व्रजेन्द्र-नंदन कृष्ण की भक्ति करो। यदि तुम इतना भी करोगे, तो मुझे बड़ा सुख मिलेगा।
मैं चाँद बाउल दास हूँ, और मुझे केवल तुम्हारी कृपा की आशा है। मैंने तुम्हें अपनी इच्छा बता दी है, क्योंकि मैं नित्यानंद प्रभु की आज्ञा से ही यह गाता हूँ।