आरे मोर आरे मोर गौराङ्ग गोसाञि
अरे मेरे, अरे मेरे गौरांग प्रभु! हे मेरे स्वामी! आपके सिवा दीन-पतित जीवों पर कौन दया करता है? आपके समान दयालु कोई नहीं है।
कोई ब्रह्माण्ड के सभी कणों को गिन सकता है, परन्तु मेरे पापों को कौन गिन सकता है? मेरे पाप गणना से परे हैं।
यह दुर्लभ मानव जन्म मुझे फिर नहीं मिलेगा। मैंने आपकी सेवा नहीं की। मैंने केवल दूसरों को छलने का प्रयास किया।
हे प्रभु, मैंने आपकी सेवा नहीं की। मेरा क्या होगा? मैंने अपने ही मुख में जलता हुआ अंगारा डाल लिया है।
मैं क्यों जीवित हूँ? यहाँ मुझे कौन-सा सुख मिलेगा? वल्लभ दास मर क्यों नहीं जाता?