Vaishnava Songs
नंदग्राम धाम
नंदग्राम धाम वैष्णव भजन · nandgramdham.org/songs/hi

मङ्गलाचरण

Read in English

सुनें

3 रिकॉर्डिंग
दिखाएँ
टेक्स्ट
वन्दे 'हं श्री-गुरोः श्री-युत-पद-कमलं श्री-गुरुन् वैष्णवांश् च श्री-रूपं साग्रजातं सह-गण-रघुनाथान्वितं तं स जीवम् साद्वैतं सावधूतं परिजन-सहितं कृष्ण-चैतन्य-देवं श्री-राधा-कृष्ण-पादान् सह-गण-ललिता- श्री-विशाखान्वितांश् च
अर्थ

मैं अपने गुरुदेव के चरणकमलों को और भक्ति-मार्ग के अन्य समस्त आचार्यों को सादर प्रणाम करता हूँ। मैं समस्त वैष्णवों को और छह गोस्वामियों को, जिनमें श्रील रूप गोस्वामी, श्रील सनातन गोस्वामी, रघुनाथ दास गोस्वामी, जीव गोस्वामी और उनके सहयोगी सम्मिलित हैं, सादर प्रणाम करता हूँ। मैं अद्वैत आचार्य प्रभु, श्री नित्यानन्द प्रभु, श्री चैतन्य महाप्रभु और श्रीवास ठाकुर के नेतृत्व में उनके समस्त भक्तों को सादर प्रणाम करता हूँ। तत्पश्चात मैं भगवान श्री कृष्ण, श्रीमती राधारानी और ललिता-विशाखा के नेतृत्व में समस्त गोपियों के चरणकमलों को सादर प्रणाम करता हूँ।

ऑडियो के लिए आभार: इस्कॉन डिज़ायर ट्री। सभी भक्त गायकों की जय।