प्रभुर लागिया यब कोन् देशे
कब मैं उन स्थानों पर जाऊँगा जहाँ गौरांग प्रभु गए थे? कब मुझे गौरांग प्रभु के चरण-चिह्नों के दर्शन होंगे? कब मैं इस प्रकार भाग्यशाली बनूँगा?
गौर प्रभु मेरे स्वामी हैं। गौर प्रभु मेरे जीवन का लक्ष्य हैं। गौर प्रभु ही मेरा एकमात्र धन हैं। यदि मैं उनके दर्शन न कर सका, तो राख के समान इस व्यर्थ जीवन को त्याग दूँगा।
मेरे प्राण पक्षी बन जाएँगे। आकाश में उड़कर वे उस स्थान पर जाएँगे जहाँ गौर प्रभु निवास करते हैं। मैं सदा प्रभु के निकट रहूँगा। मैं उनका सेवक बनूँगा।
मेरे शरीर की राख गौर प्रभु के चरण-चिह्नों की धूल पर बिखेर दी जाए। रामचन्द्र दास कहते हैं: वहीं मैं आनंद-विह्वल होकर गौर प्रभु के चरण-कमल का अमृत चखते हुए रहूँगा।