धर्म निष्ठा नाहि मोर आत्म बोध बा सुन्दोर
हे कृष्ण! मुझमें न धर्म पर श्रद्धा है, न आत्मज्ञान है, न ही आपके चरणों में सुंदर भक्ति है। इसलिए मैं अकिंचन हूँ, मेरे पास कुछ भी मूल्यवान नहीं, और मेरा कोई शुभ भविष्य नहीं है। मैं दुष्ट हूँ और सदा अपने आप को ही ठगता रहता हूँ।
आप पतित-पावन हैं, और मैं अत्यन्त पतित हूँ। आप ही मेरा एकमात्र आश्रय हैं। मैं आपके चरणों में गिर पड़ा हूँ, मैंने आपकी शरण ले ली है। मैं दास हूँ, और आप मेरे स्वामी हैं।
भक्तिविनोद रोता है, उसके हृदय को कोई धैर्य नहीं मिलता। भूमि पर गिरकर वह कहता है, हे कृष्ण, इस दुष्ट जन पर अपनी अहैतुकी कृपा करें, और उसे अपने चरणों की छाया सदा के लिए दें।