गौराङ्ग करुणा कोरो
सुनें
6 रिकॉर्डिंगहे गौरांग, इस दीन-हीन जन पर कृपा करें। हे प्रभु, मेरे समान पतित तीनों लोकों में कोई नहीं है।
दाँतों में तिनका लेकर, हे गौर, मैं आपको पुकार रहा हूँ। कृपा करके मेरे हृदय-मन्दिर में आइए।
यदि मुझे पतित देखकर भी आप कृपा नहीं करेंगे, तो फिर 'पतित पावन' नाम किस लिए है?
मैं संसार की भयंकर तूफानी लहरों में डूब चुका हूँ, इससे बचने का कोई उपाय नहीं है। अपने श्री चरणों की नौका का दान देकर अपने इस दास को पार कर दें।
श्री कृष्ण चैतन्य प्रभु के दास के अनुदास नरोत्तम दास सदा यही प्रार्थना करते हैं।
ऑडियो के लिए आभार: इस्कॉन डिज़ायर ट्री, हरे कृष्ण मन्दिर, इस्कॉन भक्त। सभी भक्त गायकों की जय।