हरि बलब आर मदन मोहन हेरब गो
मैं हरि का नाम जपूँगा, और मदन-मोहन का दर्शन करूँगा। इस प्रकार मैं व्रज के पथ पर चलूँगा।
व्रज में प्रवेश करते ही मैं गोपियों के चरणों की पायल बनकर मधुर झंकार करूँगा। वृन्दावन के वन में गोपबालकों की क्रीड़ा को निहारूँगा, और उनके चरणों की धूल अपने शरीर पर मलूँगा।
मैं राधा-कृष्ण की रूप-माधुरी को आँखें भरकर निहारूँगा, और निकुंज के द्वार पर द्वारपाल बनकर रहूँगा। हे व्रजवासियो! तुम सब मेरे मन की अभिलाषा पूरी करो। मैं कब श्री कृष्ण की बाँसुरी सुनूँगा?
अन्तिम समय मैं इस देह को श्री यमुना के जल में रख दूँगा, और 'जय राधा गोविन्द' कहते हुए जल पर तैरता रहूँगा। नरोत्तम दास कहते हैं: मेरी अभिलाषा पूरी नहीं हुई। अब मैं कब व्रज में निवास करूँगा?