सङ्कीर्तन छले गौर निता इ
संकीर्तन करने के बहाने से, गौर प्रभु और निताई कीर्तन-मण्डली को नगर से बाहर ले गए और उस स्थान पर ले आए जहाँ जगाई और माधाई रहते थे।
खोल और करताल की तुमुल ध्वनि से दोनों भाई जगाई और माधाई क्रुद्ध हो उठे। मद्य के मटकों के टूटे टुकड़े फेंकते हुए उन्होंने भक्तों पर आक्रमण किया। भक्तगण भाग गए, और दोनों भाई उनके पीछे दौड़े।
नित्यानन्द प्रभु और हरिदास हाथ जोड़कर खड़े हो गए। माधाई ने अपने हाथ में पकड़ा मद्य के मटके का टूटा टुकड़ा फेंककर मारा।
वह ठीकरा निताई प्रभु के मस्तक पर लगा और रक्त की नदी बह निकली। फिर भी अवधूत नित्यानन्द प्रभु कहते हैं, “आओ भाई, यदि तुम इस भव-सागर को पार करना चाहते हो,
तो आओ, मैं तुम्हें गले लगाऊँ। ‘हरि बोल’ कहो। आओ रे भाई माधाई!” श्याम दास कहते हैं: ऐसा दयालु मैंने कभी किसी को नहीं देखा।