गौराङ्गचान्द हेर नयनेर कोणे
हे गौरांगचन्द्र, अपनी आँखों के कोने से मेरी ओर देखिए। मैं आपके शीतल चरणों की शरण लेता हूँ।
जो कुछ मेरा है, सब मैं आपको समर्पित करता हूँ। अपने लिए मैं कुछ नहीं रखता। यदि आप मुझ पर कृपा नहीं करेंगे, तो मैं शरण के लिए कहाँ जाऊँगा?
हे नित्यानन्द प्रभु, मुझ पर कृपा कीजिए। यह दीन, पतित, व्याकुल जीव आपको पुकार रहा है।
पहले आपने कितने ही पापियों का उद्धार किया। अब क्या आप उनका उद्धार नहीं करेंगे? समस्त लोकों को दिखा दीजिए कि आज भी आप पापियों का उद्धार करते हैं।
यदि मुझे आपकी कृपा नहीं मिली, तो मैं अत्यन्त व्याकुल होकर रोऊँगा। पहले आपने प्रेम का दान उदारता से दिया था। आप तो संसार के सब लोगों से विनती करते थे कि वे उसे स्वीकार करें।
अपनी कृपा प्रकट करके मेरा उद्धार कीजिए। मैंने आपकी महान करुणा के विषय में सुना है। हे प्रभु, इस जन्म-मृत्यु के संसार में मुझ पर अपनी कृपा-दृष्टि डालिए।
हे गौरांग! हे निताई! मेरी आशा को मत तोड़िए! दाँतों में तिनका दबाकर नरहरि दास ये वचन कहते हैं।