हेनो दुष्ट कर्म नाइ जह आमि कोरि नाइ
हे कृष्ण! ऐसा कोई दुष्कर्म नहीं जो मैंने हजारों-हजार बार न किया हो। अब मैं अपने उन्हीं कर्मों का फल भोग रहा हूँ। शक्तिहीन होकर मैं किसी यन्त्र पर पिसते हुए कष्ट सह रहा हूँ।
मुझे कोई और आश्रय नहीं दिखता, इसलिए मैं बार-बार रोता हूँ। हे कृष्ण, अब मैं आपके सामने खड़ा हूँ। आपके हृदय को जो दण्ड उचित लगे, वही मुझे दें। आप मेरे स्वामी हैं, आपको मुझे दण्ड देने का अधिकार है।
मेरे भाग्य में जितना दुःख या सुख लिखा है, मैं उतना भोग लूँगा। परन्तु मेरी एक ही विनती है। हे स्वामी, हे भक्तिविनोद के प्राण-धन, मैं जिस भी अवस्था में रहूँ, आप मुझे कभी मत छोड़ना।