परम कोरुण पहू दुइ जन
Śrī Śrī Gaura-Nityānander Dayā — The Mercy of Śrī Gaura and Nityānanda
Listen
7 versionsAudio courtesy of ISKCON Desire Tree. All glories to the devotee singers.
भगवान निताई और भगवान गौरचन्द्र अत्यन्त दयालु हैं। वे समस्त अवतारों के सार हैं। इन अवतारों की विशेष महिमा यह है कि उन्होंने कीर्तन और नृत्य की ऐसी विधि आरम्भ की जो पूर्णतः आनन्दमय है।
हे मेरे भाइयो, मैं आपसे प्रार्थना करता हूँ कि दृढ़ विश्वास और श्रद्धा के साथ भगवान चैतन्य और नित्यानन्द की भक्ति करो। इस विधि से कृष्णभावनामृत को प्राप्त करने के लिए इन्द्रिय-सुख भोगने की प्रवृत्ति को त्यागना आवश्यक है। भगवान चैतन्य और नित्यानन्द की भक्ति में लीन हो जाओ और बिना किसी सांसारिक कामना के केवल 'हरे कृष्ण! हरि हरि!' का कीर्तन करो।
हे मेरे भाइयो, इस बात पर विचार करो। तीनों लोकों में भगवान चैतन्य और भगवान नित्यानन्द के समान कोई नहीं है। उनकी दयालुता के गुण इतने महान हैं कि उन्हें सुनकर पशु-पक्षी भी रो पड़ते हैं और पत्थर भी पिघल जाते हैं।
परन्तु मुझे, लोचन दास को, यह दुःख है कि मैं इन्द्रिय-सुख भोग में फँसा हुआ हूँ। मुझमें भगवान चैतन्य और भगवान नित्यानन्द के चरण-कमलों के प्रति कोई आकर्षण नहीं है, इसलिए मृत्यु के अधिपति यमराज मुझे यह दण्ड दे रहे हैं कि मुझे इस आन्दोलन के प्रति आकर्षित ही नहीं होने देते।