आमार समान हीन नाहि ए सोंसारे
इस संसार में मेरे समान कोई पतित नहीं है। जन्म मृत्यु के सागर में गिरकर मैं अत्यंत व्याकुल हो गया हूँ।
हे कुलदेवी योगमाया, हे विश्व की माता! तुम कृपा करके कब मुझ पर से यह आवरण हटाओगी?
मैंने आगमों और वेदों में तुम्हारी महिमा सुनी है, जो श्री कृष्ण से विमुख होते हैं, उन्हें तुम बाँधकर इस संसार में डाल देती हो।
और जो भाग्यवश श्री कृष्ण की ओर उन्मुख हो जाता है, उसे तुम मुक्ति देकर शोक और भय से रहित कर देती हो।
हे माता योगमाया! इस दास पर निष्कपट दया करो, और मुझे वृन्दावन में स्थान दो।
तुम्हें लाँघकर जीव कृष्ण को कहाँ पा सकता है? यह तुम्हारी ही कृपा से है कि कृष्ण रस प्रकट होता है।
तुम कृष्ण की सहचरी हो, तुम जगत की माता हो। तुमने ही मुझे कृष्ण रूपी चिंतामणि रत्न का दर्शन कराया।
हे माता! निष्कपट होकर मेरी ओर कृपादृष्टि करो, और वैष्णवों के प्रति मेरी श्रद्धा क्षण प्रति क्षण बढ़ती रहे।
वैष्णवों के चरणों की शरण के बिना भक्तिविनोद इस भव सागर के पार होने में असमर्थ है।