हरि हरि! कबे हेन दशा हबे मोर
हे हरि! हे हरि! कब मुझे ऐसी दशा प्राप्त होगी, जब मैं आनंद से अभिभूत होकर दिव्य युगल के चरणों की सेवा करूँगा?
भ्रमर बनकर कब मैं सदा उनके चरणों में रहूँगा, और उनके चरणामृत का निरंतर आस्वादन करूँगा?
हे सखियो, यही मेरी आशा है। आप सबकी कृपा से ही मेरी यह इच्छा पूरी हो सकती है।
बहुत दिनों से मैं यह इच्छा रखता आया हूँ। यह पूरी हो जाए, इसके लिए आप सब मिलकर, दयालु होकर, मुझ पर कृपा करें।
सेवा की आशा में नरोत्तम दास दिन-रात रोते रहते हैं। कृपा करके मुझे अपनी अनुगत दासी बना लो।