श्री रूप मञ्जरी कबे मधुर बचने
श्री रूप-मंजरी मुझे कब किसी एकान्त स्थान में ले जाकर मधुर वचनों से राधा-कुण्ड की महिमा का वर्णन करेंगी?
"चौदह लोकों के ऊपर वैकुण्ठ है, और उससे भी परम श्रेष्ठ मथुरा है।
मथुरा-मण्डल में सर्वश्रेष्ठ स्थान वृन्दावन वन है, जहाँ रासलीला हुई थी। मेरी बात ध्यान से सुनो।
कृष्ण-लीला के स्थानों में गोवर्धन और भी श्रेष्ठ है, परन्तु राधा-कुण्ड सबसे श्रेष्ठ है। यह सारी शक्तियों से सम्पन्न है।"
राधा-कुण्ड की महिमा सुनकर, और वहाँ जाने की तीव्र लालसा से, मैं मूर्च्छित होकर गिर पड़ूँगी।
मैं कब किसी सखी के चरणों में व्याकुल होकर प्रार्थना करूँगी? वह सखी कब कृपा करके मुझे रस में मेरा उचित स्थान देंगी?