तुमि सर्ब गुण जुत शक्ति तब बशी भूत
हे कृष्ण! आप समस्त दिव्य गुणों से युक्त हैं, समस्त शक्तियाँ आपके अधीन हैं। आप उदार, सरल, पवित्र, धीर, दयालु, मधुर, सबके प्रति समान भाव रखने वाले, पुण्यशील, स्थिर, कृतज्ञ और वीर हैं। आप सबसे श्रेष्ठ हैं।
आप सभी कल्याणकारी गुणों के स्वामी हैं, आप गुणों के अमृत-सागर हैं। जीवों में आपके गुणों की बस कुछ बूँदें ही होती हैं। आप सारी शक्तियों के स्वामी हैं, और आपमें वे सारे गुण पूर्ण रूप से हैं।
राख के ढेर जैसा तुच्छ यह भक्तिविनोद हाथ जोड़कर बार-बार अपने हृदय की बात कहता है। वह विनती करता है, हे प्रभु, मेरा यह जीवन आपके उन दासों की संगति में बीते, जो आपकी लीलाओं की चर्चा में ही आनन्द पाते हैं।